फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बधाई कलां बिजलीघर पर किसानों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
-सहारनपुर के भायला और रणखंडी के बिजलीघर से जुड़ने के कारण आपूर्ति रहती है बाधित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। बधाई कलां बिजलीघर की लाइन को सहारनपुर जिले के दो गांवों भायला और रणखंडी को जोड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश है। इन दोनों बिजलीघरों को अलग कराने के लिए किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार ने धरना समाप्त कराया।
भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने बताया कि बधाई कलां बिजलीघर से कुटेसरा की लाइन जुड़ी थी। मगर, सहारनपुर जनपद के रणखंड़ी और भायला गांव को जोड़ने से आए दिन फाल्ट होने के कारण चारों गांवों की आपूर्ति ठप हो जाती है। लाइनमैन ठीक कराने की जहमत नहीं उठाते। भाकियू एनसीआर उपाध्यक्ष सत्येंद्र ठाकुर ने कहा बेसहारा पशु फसल बर्बाद कर रहे है। बाढ़ प्रभावित गांवों में किसानों की फसलें चौपट हो गई। उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। सैदपुरा, सैदनगलां और निर्धना के ग्रामीणों ने समस्याएं रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने समस्याएं हल कराने का भरोसा देकर धरना खत्म कराया। किसानों ने मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष बघरा मनोज, मान सिंह, योगेंद्र ठाकुर, बबलू चौधरी, महाबलीपुर प्रधान संजय त्गागी, अंकित मलिक, मोनू मलिक, सरफराज, अमित कुमार, रोबिन, इंतजार, खुशनसीब सैफी, विक्रांत, कपिल राणा आदि मौजूद रहें। अध्यक्षता संतोष मलिक और संचालन दुष्यंत सहरावत ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें