खिलाड़ी भाई-बहन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सौंपा कांस्टेबल का नियुक्ति पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के गांव मखियाली गांव निवासी भाई-बहन ने खेल के दम पर यूपी पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी भाई-बहन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र सौंपा है।
मखिलायी गांव निवासी राजीव तोमर के बेटे निशांत तोमर और बेटी नेहा तोमर को यूपी पुलिस में नौकरी मिली है। दोनों भाई बहन शूटिंग के खिलाड़ी है। नेहा चार बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी है और दो बार मेडल पर कब्जा कर चुकी है। निशांत तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुका है। निशांत ने भी मेडल जीता है। खिलाड़ी नेहा ने बताया कि वह बीए करने के बाद अब बीपीएड कर रही है। निशांत भी बीपीएड का छात्र है।
दोनों भाई बहन खेल में बहुत ही अच्छे है। निशांत ने स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में दोनों भाई बहन को नियुक्ति पत्र सौंपा। घर पहुंचने पर परिवार और ग्रामीणों ने दोनों का स्वागत किया।
महाविद्यालय में भी किया गया सम्मानित
निशांत तोमर को खेल कोटे से नौकरी मिलने पर सनातन धर्म महाविद्यालय में सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर ने निशांत तोमर की सराहना की। बीपीएड विभाग के अध्यापकों ने निशांत को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। इस मौके पर प्रोफेसर अजय पाल सिंह, डॉ. अरविंद पंवार, डॉ. अंशुल शर्मा, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. नितिन कुमार, डॉ. चंद्रमणि, डॉ. पूजा गोयल और प्रशांत कुमार मौजूद रहे।