फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को खुशहाली की राह दिखा गए चौधरी साहब    

Sat, 24 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसान मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की 114वीं जयंती पर जिलेभर में अनुयाइयों और राजनीतिक दलों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी साहब ने अपनी ईमानदारी, नैतिक मूल्यों और दूरदर्शिता से गांवों को खुशहाली की राह दिखाई।
विज्ञापन


जिला पंचायत सभागार परिसर में चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर रालोद कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष अजित राठी के नेतृत्व में किसान मसीहा के आदर्शों और सियासी मूल्यों से युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मसिंह बालियान, सरदार महकार सिंह, कृष्णपाल राठी, सतपाल प्रधान, सुधीर भारतीय, अंकुश चौधरी, हंसराज जावला आदि उपस्थित रहे। नगर पालिका स्थित प्रतिमा पर यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर किसान मसीहा का भावपूर्ण स्मरण किया गया।

केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि जमींदारी प्रथा खत्म कर चौधरी साहब ने किसानों को उनकी मेहनत का हक दिलाया। जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, पूर्व विधायक डॉ. सुरेश संगल, डॉ देशबंधु तोमर, शरद शर्मा, राजीव गर्ग, भूषण सिंह, बिजेंद्र पाल, जगदीश पांचाल, श्याम सिंह सैनी, सुखदर्शन बेदी आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन


संचालन हरीश अहलावत ने किया। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित किसान दिवस में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। सपा जिलाध्यक्ष इलमसिंह गुर्जर, रेशम विभाग के अध्यक्ष मुकेश चौधरी, गौरव स्वरुप, पूर्व मंत्री उमा किरण, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, राजकुमार यादव, राशिद सिद्दीकी, कारी अब्दुल गफ्फार, वसी अंसारी आदि मौजूद रहे।

उधर, सदर ब्लाक के गांव चांदपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में क्षेत्रीय किसानों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। वैदिक मंत्रों से यज्ञ के बाद आयोजित गोष्ठी में भारतीय राजनीति में चौधरी चरणसिंह के योगदान पर वक्ताओं ने विचार रखे। ग्राम प्रधान गोपाल सिंह, अशोक सिंह, पूर्व प्रधान मखियाली ब्रहम सिंह, राजकुमार मेघाखेडी, ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी, पूर्व एडीओ रामपाल सिंह, नरेंद्र शर्मा, पूर्व बीडीओ मांगेराम तोमर, पूर्व प्राचार्य लक्ष्मण सिंह टांक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें