फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू आज घेरेगी कलक्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू आज घेरेगी कलक्ट्रेट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाकियू किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट घेरेगी। भाकियू ने चेतावनी दी है कि समस्याओं का निराकरण होने तक कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जनपद के अधिकारी केवल झूठा प्रचार करने में लगे हैं। धरातल पर जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। जनपद में किसान अगर गन्ना लेकर मिल में जाता है तो ताजे गन्ने व पत्ती के नाम पर किसान की लुटाई हो रही है। तहसील में किसान जाता है तो हिस्सा प्रमाण पत्र व खसरा खतौनी के नाम पर किसान को लूटा जा रहा है। विरासत में दाखिल खारिज के मुकदमे व रजिस्ट्री में भी बिना पैसे दिए कोई कार्य नहीं हो रहा है। बैंक में किसानों को कागजों की आड़ में लूटा जा रहा है। तीन लाख तक के क्रेडिट कार्ड पर कोई चार्ज न होने के बावजूद किसानों पर चार्ज लगाए जा रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड पर 12 प्रतिशत तक ब्याज वसूला जा रहा है। गन्ना किसान इस बात को लेकर चिंतित है कि आखिर उसके गन्ने की आपूर्ति कब तक हो पाएगी। अप्रैल के बाद किसान कृषि कार्यों में इतना व्यस्त हो जाता है कि उसके पास गन्ने की कटाई के लिए न तो समय है और न ही मजदूर मिल पाते हैं। सरकार अपने वादे के अनुसार 14 दिन में गन्ना भुगतान कराने में असफल रही है। ऐसी स्थिति में भाकियू चुप रहने वाली नहीं है। किसान समस्या के समाधान को 17 फरवरी को डीएम कार्यालय पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होंगे। समस्याओं के समाधान तक किसान कलेक्ट्रेट में ही डेरा डालकर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें