फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किसानों ने सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को धूप में बैठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। एक माह से कल्लरपुर नहर में पानी नहीं आने से कई गांवों के किसानों ने बिरालसी चौकी पर धरना-प्रदर्शन किया। शनिवार को भाकियू नेता विकास शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। इस दौरान वहां पहुंचे लिपिक और सींचपाल को भी धरने पर बैठा लिया।
विज्ञापन

गांव रोनी हरजीपुर, पीपलहेड़ा, नगला पिथौरा, मंगनपुर के किसान बिरलसी चौकी पर एकत्र हुए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि सिंचाई विभाग की उदासीनता से एक महीने से कल्लरपुर नहर, जो बिरालसी क्षेत्र से निकल रही है, उसमें पानी नहीं आ रहा है। इससे भीषण गर्मी और लू में फसलें और सब्जियां पानी नहीं आने से नष्ट हो रहीं है। धरने पर भाकियू नेता विकास ने अफसरों को सूचित किया।
इसके बाद सिंचाई विभाग के लिपिक और सींचपाल एवं अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचें। किसानों ने उन्हें भी धूप के अपने बीच बैठा लिया। धरने के दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर जाम लग गया। सिंचाई विभाग से अधिकारी और पुलिस इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने रविवार रात तक पानी छोड़ने का आश्वासन दिया। उसके बाद धरना समाप्त हुआ। बृजपाल ठाकुर, मांगेराम शर्मा इमारत राणा उमेश राणा मुकेश राणा, चंद्रपाल ठाकुर राहुल पुंडीर आशु राणा, सतीश चंद आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें