फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बारिश से मुश्किल में किसान, गेहूं के साथ भीग गए अरमान

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर :: दूधली गांव में बारिश के पानी में डूबी गेहूं की कटी फसल को देखकर मायूस हुआ किसान अ
विज्ञापन
- दो दिन में 104.6 मिमी बारिश, पिछले दस साल का रिकॉर्ड टूटा
विज्ञापन

- शाहपुर के दुल्हैरा में भैंसे की मौत, खतौली में दीवार गिरी

- शहर में जलभराव से लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल





अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। बेमौसम बरसात ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी। खेतों में पानी भर गया, जिससे गेहूं की फसल के खराब होने की संभावना है। शहर में जलभराव से व्यापारियों ने मुश्किलें झेली। दुकानों और घरों में पानी भर गया। बारिश ने पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कई जगह पेड़ गिर गए और बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।

जिले में रविवार से रुक-रुककर बारिश चल रही है। मंगलवार सुबह करीब चार बजे से बरसात शुरू हुई और दोपहर दो बजे तक चलती रही। आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। शहर के शिव चौक, रामलीला टिल्ला, खालपार, गांधी कॉलोनी, पचैंडा रोड, नई मंडी, ब्रहमपुरी, कच्ची सड़क, लद्दावाला, साकेत कॉलोनी और मल्हूपुरा समेत अन्य मोहल्लों में घुटनों तक पानी भर गया। दुकानों तक भी पानी पहुंचा।
विज्ञापन

व्यापारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बरसात के कारण सड़कों पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। किसानों के लिए बारिश ने मुसीबत खड़ी कर दी है। थ्रेसिंग के लिए तैयार गेहूं की फसल बारिश में भीग गई, जिस कारण फसल के खराब होने का खतरा है। किसान मायूस है।



तापमान लुढ़कस, गर्मी में हुआ सर्दी का अहसास

बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई। जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 18 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को 87.8 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई।



किस साल मई में कितने बरसे बादल

मई

बरसात/मिमी
2023 अब तक
104.6

2022


84.0

2021


82.8

2020


53.4

2019


8.6

2018


28.8

2017


26.4

2016


66.2

2015


18.4

2014


37.8

2013


शून्य




धंस गया स्टेडियम जाने वाला मार्ग

बारिश के कारण मेरठ-रुड़की रोड से चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम जाने वाला मार्ग तीन जगह से कई-कई फीट धंस गया। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले दिनों ही पाइप लाइन बिछाए जाने के बाद इस मार्ग का निर्माण कराया गया था। दक्षिणी सिविल लाइन निवासी मोनू तोमर और विजय कुमार ने कहा कि सड़क का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण तरीके से नहीं किया गया था, जिस कारण यह सड़क धंस गई है। जल्द से जल्द सही निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन




मेरठ रोड पर गिरा पेड़, आपूर्ति बाधित

बारिश के कारण शहर के अलावा देहात क्षेत्र में कई घंटे आपूर्ति बाधित रही। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रामपुरी में बरसात के दौरान ही कर्मचारी लाइन ठीक करने पहुंचे और किसी तरह आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें