फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर जाम लगाया

Thu, 27 Dec 2018 12:22 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगाकर हंगामा करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरकाजी में किसानों की मांगों को लेकर भाकियू नेताओं ने बुधवार को पुरकाजी बाईपास हाईवे पर जाम लगाकर धरना दिया। मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग और शुगर मिल खाईखेड़ी के कर्मचारियों को बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। कर्मचारियों द्वारा मांगों को पूरा करने के बाद ही करीब दो घंटे बाद जाम खोला गया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिन्हें पुलिस द्वारा दूसरे रास्ते निकाला गया।    
विज्ञापन

 
बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे क्षेत्र के किसान भाकियू मंडल महासचिव प्रधान नवीन राठी के नेतृत्व में पुरकाजी बाईपास हाईवे पहुंचे और नारेबाजी कर जाम लगा कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान बाईपास पर वाहनों की लाइन लग गई। जानकारी मिलने पर पुरकाजी इंस्पेक्टर अमरदीप लाल मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने अपनी मांगे पूरी होने तक जाम खोलने से इंकार कर दिया।

उसके उपरांत विद्युत विभाग के जेई राजनारायण व शिव कुमार और उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी के गन्ना मैनेजर प्रवीण कुमार व प्रदीप त्यागी किसानों के बीच पहुंचे, जिन्हें किसानों ने बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। इस दौरान किसानों ने जहां विद्युत विभाग  के लोगों पर बिजली आपूर्ति सूचारु रूप से न देने का आरोप लगाया। वहीं, शुगर मिल के कर्मचारियों पर बेवजह किसानों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए समय से गन्ने का इंडेंट जारी करने व मिल परिसर से चोरी होने वाले किसानों के सामान की भरपाई करने, नए मैंबरों के गन्ने का इंडेंट जारी करने की मांग रखी।
विज्ञापन


किसानों का कहना था कि इंडेंट जारी नहीं होने से गन्ना खेतों में सूख रहा है और गेहूं की बुआई प्रभावित हो रही है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर नए मेंबरों व अन्य किसानों का इंडेंट जल्द जारी नहीं किया गया और मिल कर्मियों ने अपने व्यवहार में सुधार नहीं किया तो मिल गेट पर धरना- प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारियों द्वारा सभी मांगों को जल्द पूरा करने के उपरांत करीब साढ़े तीन बजे धरना समाप्त कर दिया गया।

इस दौरान भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष संजय त्यागी , इस्तखार प्रधान, ऋषिपाल प्रधान, सचिन त्यागी, मांगेराम त्यागी,   दीपक त्यागी, राहुल राठी, सोनू राठी,  देवेंद्र राठी,  सुरेश प्रधान, सुखपाल, मंगता, पप्पू त्यागी , प्रधान रितुपरण आर्य, कपिल राठी, नितिन देशवाल, बिटटू, रविंद्र, अंशुल, बाबू, मोनू आदि किसान मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता नाथीराम त्यागी व संचालन प्रधान हरिओम त्यागी ने किया।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें