फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से गन्ना तौल बंद होने पर भड़के किसान

विज्ञापन
चरथावल के नगला राई में मुख्य मार्ग पर धरना देते किसान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, चरथावल। पांच दिन से गन्ना तौल बंद होने से किसानों ने नगला राई गांव में चरथावल-थानाभवन मुख्य मार्ग पर धरना देकर हंगामा कर दिया। जिससे मार्ग पर जाम लग गया। किसानों ने कहा तितावी मिल प्रबंधन द्वारा नगला राई सहित चार गांव के किसान जोड़ दिए है। जिससे क्रय केंद्र पर तौल नहीं हो पा रहा है। किसान परेशान है।
विज्ञापन

मंगलवार को भाकियू नेताओं ने किसानों की समस्याओं को संबंध में बैठक बुलाई। जिसमें गन्ना आपूर्ति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। आरोप लगाया कि पांच दिन से गांव में गन्ना तौल नहीं होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मौके पर गुस्साए किसानों ने तितावी मिल अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। भाकियू जिला उपाध्यक्ष नेता विकास शर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप त्यागी के नेतृत्व में सड़क पर जाम लगा दिया। उन्होंने नगला राई गांव के किसानों को प्रतिदिन एक हजार क्विंटल गन्ना आपूर्ति का इंडेंट जारी किए जाने की मांग की। आरोप लगाया पेराई सत्र का आधे से ज्यादा सीजन खत्म हो गया है। लेकिन गन्ना कैलेंडर काफी धीमी गति से चल रहा है। नगला केंद्र पर चरथावल, अरनायच आदि चार गांव के किसान संबद्ध कर दिए है। जिससे नियमित तौल नही हो पाता है। इस मौके राजेश कुमार, सुंदर कुमार, राजेंद्र भगत अकबरगढ, आलम त्यागी नूर मोहम्मद, सरफराज त्यागी, राकेश, दीपक शर्मा, अमित शर्मा, शीलू त्यागी आदि मौजूद रहें।
किसानों द्वारा धरने की सूचना पर तितावी मिल के अधिकारी संजीव शर्मा और वीरेंद्र तोमर मौके पर पहुंचे। उन्होंने 900 क्विंटल का इंडेंट रोजाना जारी करने करने और इस गांव से जोड़े गए अन्य गांवों का तौल उनके गांव के केंद्रों पर पुन: शुरू कराने का भरोसा दिया। उसके बाद सड़क से नाराज किसान हटे।

चरथावल के नगला राई में तौल बंद होने पर हंगामा करते किसान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें