फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल पर मीटर लगाने पर भड़के किसान, बिजलीघर पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। सीकरी निवासी दो किसानों की ट्यूबवेल पर विद्युत मीटर लगाने से भड़के किसानों ने बिजलीघर पर धरना दिया। किसानों के कड़े रुख को देख ठेकेदार द्वारा विद्युत मीटर उखाड़ लिए गए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में सीकरी स्थित बिजलीघर पर किसानों ने प्रदर्शन किया। विकास कुमार ने बताया कि शनिवार शाम सीकरी निवासी सुलेमान व अजमल की ट्यूबवेल पर मीटर लगा दिए थे। सुबह इसकी जानकारी किसानों को लगी तो सैकड़ों किसान सीकरी बिजलीघर पर पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना-प्रदर्शन देख ठेकेदार चमन दास ने किसानों से फोन पर वार्ता की तो किसानों ने ट्यूबवेल से मीटर उखाड़ने और बिना उनकी अनुमति के मीटर ना लगाए जाने की बात कही।
ठेकेदार ने अपने कर्मचारी को भेजकर दोनों ट्यूबवेल से विद्युत मीटर उतरवा लिए। इसके बाद धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया गया। इस मौके पर अफसर अली, आस मोहम्मद, प्रधान राजेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान इरफान अली, पूर्व प्रधान शुजाउर्रहमान, शमशाद, शमीम, अय्याज, उस्मान आदि सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें