खतौली। शुगर मिल में टोकन को लेकर दो गांवों के किसानों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक किसान घायल हो गया।
गांव अंतवाड़ा निवासी कालूराम पुत्र मांगराम शुगर मिल में गन्ना लेकर आया था। मिल में दूसरे गांव पमनावली के किसान भी खड़े थे। टोकन गेट पर टोकन पहले लेने के प्रयास में दोनों किसानों के वाहन एक दूसरे से मिल गए। इसी बात को लेकर किसानों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। शोर सुनकर पमनावली के अन्य किसान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अंतवाड़ा निवासी कालूराम के साथ मारपीट कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कालूराम को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल किसान के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी पक्ष का ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले लिया है।