नुमाइश कैंप कार्यालय पर बिजली अधिकारियों से बातचीत करते भाकियू तोमर के पदाधिकारी
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
एसई कार्यालय पर किसानों ने समाप्त किया धरना
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर का पिछले पांच दिनों से अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर चल रहा धरना समाप्त हो गया। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने एक सप्ताह में समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने बताया कि नुमाइश ग्राउंड स्थित बिजली विभाग के ऑफिस पर किसान धरने पर बैठे हुए थे। सोमवार को ऊर्जा निगम और किसानों के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई। संगठन ने जो मांग और समस्याएं उच्च अधिकारियों के सामने रखी थीं, उनका समाधान कराया गया है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने सभी समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता चंद्रवीर सिंह, सदर ब्लॉक अध्यक्ष निखिल चौधरी, अंकित गुर्जर, श्रवण त्यागी, सतवीर, चंदन त्यागी, समर सिंह, विशाल, फसी अख्तर, रबान मलिक, कमल कांत शर्मा, सलमान, अतुल अहलावत आदि मौजूद रहे।