देवबंद में विद्युत एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन करते भाकियू तोमर से जुड़े किसान
- फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने एक्सईएन व एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए थीतकी गांव में विद्युत निगम की लापरवाही के चलते एचटी लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।
सोमवार को प्रदर्शन करने पहुंचे भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने थीतकी गांव में करंट की चपेट में आकर नासिर और शाह आलम को उचित मुआवजा दिए जाने तथा जर्जर तारों को अतिशीघ्र बदलवाए जाने की मांग की। संगठन के जिला महामंत्री हाजी अब्बास ने कहा कि यदि विद्युत निगम पीड़ित किसानों को मुआवजा नहीं देता और जर्जर लाइन के तारों को नहीं बदलवाता तो उन्हें अपना आंदोलन तेज करने को मजबूर होना पड़ेगा। इस पर एसडीएम दीपक कुमार व निगम के एक्सईएन सुधाकर ने किसानों को आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने के साथ ही जर्जर लाइन को जल्द ही ठीक कराया जाएगा। इसमें हयात, अखलाक, सरताज, गुलफाम, डॉ. पंजाब सिंह, रामकुमार, शहजाद मलिक, दीपक त्यागी, अतहर नकवी, अहसान गौड़, अशोक त्यागी आदि मौजूद रहे।