फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के साथ सहफसली खेती कर मुनाफा कमाए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक विनोद कुमार एवं एसपी सिंह ने देवबंद शुगर मिल के अधिकारियों के साथ कृृषक गोष्ठी का आयोजन किया। गन्ना कृषकों का सट्टा प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों ने गन्ने के साथ सहफसली खेती अपनाकर अधिक मुनाफा कमाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देवबंद मिल से जुड़ें किसानों की बैठक कस्बे में कृषक संदीप त्यागी के घेर में हुई। एससीडीआई विनोद कुमार ने बताया कि पहली बार गन्ना आयुक्त के निर्देशों पर 63 कॉलम में कृषक की खतौनी के गाटे के विवरण जोड़ा गया। उन्होंने इसकी अहमियत से अवगत कराया। सचिव शशि प्रकाश सिंह ने फसलों पर नैनो यूरिया का छिड़काव करने और गन्ने को रोग मुक्त करने के टिप्स दिए। मिल के एजीएम विपिन त्यागी ने मौजूदा नई प्रजातियों के बारे में जागरूक किया। जोन इंचार्ज जगजीत सिंह, योगेंद्र डबास, पर्यवेक्षक, कृषक गोष्ठी में समिति के सदस्यों को अंश के शेयर प्रमाण पत्र भी वितरित किए। सुनील दत्त त्यागी, डॉ भारत भूषण, उमेश त्यागी, कमल कांत त्यागी, प्रवीण त्यागी, राम नारायण, पप्पू, देवेंद्र त्यागी, रविकांत त्यागी, सिंपल आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें