खतौली। कस्बे के मोहल्ला काजियान में साइबर हैकर्स की तलाश में गुजरात पुलिस ने दबिश दी। साइबर हैकर्स न मिलने पर पुलिस को बैरंग लोटना पड़ा। जबकि पुलिस इस प्रकार की किसी भी कार्रवाई की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
हैकर्स गैंग के सदस्यों ने गुजरात के एक व्यापारी सहित महिला पुलिस अधिकारी के खाते को हैक कर उनके खाते से लगभग 80 लाख रुपये की रकम निकल ली गई। पीड़ितों को जब जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। हैकर्स द्वारा रकम अपने किसी परिचित के खाते में ट्रांसफर की और रकम निकाली गई। जांच पड़ताल में मामला खतौली से जुड़ा पाया गया। गुजरात पुलिस ने इसी मामले में आरोपियों की तलाश में मोहल्ला काजियान में दबिश दी। पुलिस ने कई मकानों पर पहुंचकर उनकी जानकारी जुटानी चाही, लेकिन सफलता नही मिल सकी। जब इस बारे में हलका दरोगा से पूछा गया तो उन्होंने इस प्रकार का मामला उनके संज्ञान में होने से मना कर दिया।