फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नाले के पानी से किसानों की फसल बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
-मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और संपूर्ण समाधान दिवस में की
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नाले का पानी खेतों में भरने के कारण किसानों की गन्ने की फसल खराब हो गई। किसानों ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री सहित संपूर्ण समाधान दिवस में भी की, लेकिन कोई समाधान नही हुआ। इसी बात से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मुबारिकपुर तिगाई के जंगल की दर्जनों किसानों की लगभग दो बीघा कृषि भूमि में खतौली से आने वाला गंदा पानी भर जाता है। यह नाला मंडी समिति के समीप आकर समाप्त हो गया है, उससे आगे यह पानी फसलों में जाता है। प्रदूषित पानी के कारण किसानों की गन्ने की फसल खराब हो गई है। किसानों का कहना है कि उन्होंने खराब फसल का सर्वे किया तो लगभग किसानों को साठ लाख का नुकसान है। किसान सुशील कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, सतीश, जयप्रकाश, मनीष, राजेंद्र कुमार, राजकुमार, संजय, संतोष देवी, भारती देवी, चंदपाल, सुकेंद्र, वेदप्रकाश आदि किसानों की फसल खराब हुई है। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस के साथ ही मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर खराब हुई फसलों का मुआवजा दिलाने के साथ ही नाला बनवाने की मांग की है। नाराज किसानों ने खेतों के समीप प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि वह प्रधानमंत्री के नाम शिकायती पत्र भेजकर अपनी समस्या बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें