फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना तौल को लेकर किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
खतौली शुगर मिल में हंगामा करते हुए किसान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गन्ना तौल को लेकर किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। शुगर मिल में गांव अंतवाडा के किसानों ने घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। नतीजतन डेढ़ घंटे तौल प्रभावित रही। मिल अधिकारियों के द्वारा तौल कांटा चेक कराए जाने पर घटतौली नहीं मिलने पर तौल शुरू कराया गया।
विज्ञापन

अंतवाड़ा के किसान बुधवार को शुगर मिल में गन्ना लेकर पहुुंचे। मिल में तौल कराने पर वजन कुछ कम पाया गया। किसान ने इसी बात को लेकर हंगामा किया। अन्य किसान भी हंगामा देखकर वहां पहुंच गए। कांटे में घटतौली की बात की गई। बाद में गन्ना उपमहाप्रबंधक ए के सिंह सहित अन्य मिल कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने कांटे पर बाट रखकर तौल कराई तो तौल पूरी पाई गई, जिसके बाद किसान शांत हुए। बताया जा रहा है कि जिस समय किसान की बुग्गी कांटे पर चढ़ रही थी, उस समय भैंसें का पैर फिसल गया था। जिस कारण कांटे को शून्य करने से पहले ही बुग्गी कांटे पर आ गई थी। इसलिए तौल में कुछ अंतर आया था। मामले की जानकारी के बाद किसान शांत हो गए और गन्ना तौल शुरू करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें