फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि अध्यादेश के विरोध में किसानों की ललकार

विज्ञापन
सोमवार को मुजफ्फरनगर में कलक्ट्रेट में भाकियू के धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई सभा को संबोधित करते ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कृषि विधेयक के विरोध में किसानों की ललकार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों से 25 सितंबर को किसान कर्फ्यू को सफल बनाने का आह्वान किया है। संसद में पारित किए गए तीन कृषि अध्यादेश के विरोध में 25 को किसान सड़कों पर उतर कर चक्काजाम करेंगे। सोमवार को भाकियू ने जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर कलक्ट्रेट में डीएम दफ्तर के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। भाकियू नेता राकेश टिकैत ने डीएम के माध्यम से पीएम मोदी के नाम ज्ञापन देकर इन अध्यादेशों पर नाराजगी जताई।
सोमवार को भाकियू के बैनरतले किसानों ने कलक्ट्रेट में पहुंच कर धरना-प्रदर्शन कर कृषि अध्यादेश का विरोध किया। धरनास्थल पर हुई सभा में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार बहुमत के नशे में चूर है। देश की संसद के इतिहास में पहली दुर्भाग्यपूर्ण घटना है कि अन्नदाता से जुड़े तीन कृषि अध्यादेशों को पारित करते समय न तो कोई चर्चा की और न ही इस पर किसी सांसद को सवाल करने का अधिकार दिया गया। यह भारत के लोकतंत्र के अध्याय में काला दिन है। अगर देश के सांसदों को सवाल पूछने का अधिकार नहीं है तो प्रधानमंत्री देश के लिए महामारी के समय नई संसद बनाकर जनता की कमाई का 900 करोड़ रुपये क्यों बर्बाद कर रहे हैं। आज देश की सरकार पीछे के रास्ते से किसानों के समर्थन मूल्य का अधिकार छीनना चाहती है। भाकियू इस हक की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ेगी। सरकार अगर हठधर्मिता पर अडिग है तो किसान भी पीछे हटने वाला नहीं है। 25 सितंबर को पूरे देश का किसान इन अध्यादेश के विरोध में सड़क पर उतरेगा। जब तक कोई समझौता नहीं होगा तब तक पूरे देश का किसान सड़कों पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को मंडल महासचिव राजू अहलावत, जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, सतेंद्र फौजी, सहंसरपाल, एहसान त्यागी, मास्टर महकार सिंह, राहुल मलिक, रोशन पंडित, कृष्णपाल त्यागी, बिट्टू प्रधान, अंकुर मुखिया, राहुल टिटौडा, राकेश चौधरी, संजीव पंवार, अभिजीत बालियान, नवीन आदि ने संबोधित किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह और सीओ सिटी राजेश द्विवेदी को पीएम मोदी के नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान कपिल सोम, विकास शर्मा, कुशलवीर, सतेंद्र ठाकुर, अनुज बालियान, मांगेराम त्यागी, संजीव भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। अध्यक्षता शिवचरण व ओमपाल सिंह तथा संचालन नीटू दुल्हेरा ने किया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें