फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किसानों का एलान, 26 अक्तूबर को लेकर पहुंचेंगे गन्ना

Tue, 14 Oct 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चीनी मिल मोरना में भाकियू धरने पर किसानों के बीच बोलते ब्लॉक अध्यक्ष अनुज राठी। संवाद
विज्ञापन
मोरना। द गंगा किसान सहकारी चीनी मिल पर पहुंचे भाकियू के कार्यकर्ताओं और किसानों ने पेराई सत्र काे 25 अक्तूबर से चलाने की मांग करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने 23 अक्तूबर से इंडेंट जारी कराने की मांग भी रखी। किसानों ने एलान किया 26 अक्तूबर को वह गन्ना लेकर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

भाकियू के ब्लाॅक अध्यक्ष चौधरी अनुज राठी ने कहा मिल प्रबंधन ओवरलोड गन्ना सट्टे को जनपद के अन्य मिलों को वितरण करने व्यवस्था अभी से करें। मार्च में किसान दूसरी मिलों को गन्ना सप्लाई देने में असमर्थ हो जाता है। कुछ कर्मचारियों का वेतन प्रत्येक वर्ष बढ़ता है, जबकि क्षेत्रीय कर्मचारियों को नौकरियों से निकाला जा रहा है।
जिला सचिव पुष्पेंद्र उर्फ बिट्टू प्रधान, युवराज सिंह, मोंटी राठी, धर्मेंद्र सहरावत, चौधरी हवा सिंह, विक्की, राहुल त्यागी, प्रमोद सिंह, पंकज मलिक ने पेराई सत्र समय से शुरू करने की मांग रखी। प्रधान प्रबंधक वीपी पांंडेय, इंजीनियर शशिकांत यादव, मुख्य गन्ना अधिकारी राजेश कुमार किसानों के बीच पहुंचे।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि 26 अक्तूबर को मिल में गन्ना लेकर पहुंचेंगे। गांव गड़वाड़ा के किसान रविराज, संदीप, मनोज, अंकुश, अकज ने गांव में खाईखेड़ी शुगर मिल का सेंटर लगवाने की मांग की। किसान हवा सिंह ने आरोप लगाया कि टेंडर प्रकिया में अनियमितता हो रही है। प्रधान प्रबंधक ने बताया लखनऊ उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें