कपूरी गोविंदपुर में गन्ना पत्ती जलाने पर किसान का सट्टा लॉक
देवबंद। गन्ना विभाग ने कपूरी गोविंदपुर के एक किसान का गन्ना सट्टा बंद कर दिया। इसका कारण था कि किसान पर आरोप था कि उसने गन्ने की पत्ती को खेत में जलाया गया।
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अभय कुमार ओझा ने बताया कि किसान राजकुमार द्वारा गन्ना पत्ती को जलाने की सूचना मिली थी। जिस पर लेखपाल नदीम मलिक व गन्ना पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार ने कार्रवाई की। ओझा ने बताया कि घटना सही थी इसलिए गन्ना समिति द्वारा किसान राजकुमार का गन्ना सट्टा बंद कर दिया गया। उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।