फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - 16 को संयुक्त किसान मोर्चा का किसान लॉकडाउन

Thu, 08 Feb 2024 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद का आह्वान किया है। जिले में भाकियू कार्यकर्ता और अन्य सहयोगी संगठन सहभागिता करेंगे। किसानों से अपील की गई है कि वह एक दिन अपने खेतों में न जाएं और कामकाज से विरत रहे। संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियन और अन्य संगठन बंद की तैयारियों में जुटे हैं। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पहले ही किसानों से एक दिन के लिए लॉकडाउन का आह्वान कर चुके हैं। किसानों से आह्वान किया गया है कि अपने सभी काम पहले ही दिन पूरे कर लें। 16 फरवरी को किसान खेतों में कोई काम न करें। चारा लेने भी नहीं जाएं, इससे वह भी बंद में शामिल हो जाएंगे। हालांकि अभी तक किसी पंचायत का एलान नहीं हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें