फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए संघर्ष करती रहेगी भाकियू : गौरव टिकैत

विज्ञापन
खतौली के गांव ताजपुर में आयोजित भाकियू की सभा में उपस्थित किसान व कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
किसानों के हक के लिए संघर्ष करती रहेगी भाकियू : गौरव टिकैत
विज्ञापन

खतौली। भाकियू के युवा नेता गौरव टिकैत ने कहा कि किसान की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है। किसानों को समय पर उसके गन्ने का भुगतान भी नहीं मिलता है। नतीजतन किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाकियू हमेशा की तरह आगे भी किसानों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन

गांव ताजपुर में आयोजित भाकियू की सभा में कई गांवों के किसान व कार्यकर्ता एकत्र हुए। सभा में गौरव टिकैत ने कहा कि आज किसानों को उसकी फसलों का वाजिब दाम भी नहीं मिल रहा है। सरकार भी किसानों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार किसानों का शोषण करने पर तुली हुई है। भाकियू किसानों का शोषण नहीं होने देगी। संगठन के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने किसानों और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। सभा में रोशन पंडित व राकेश चौधरी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें