छपार। बसेड़ा गांव में भाकियू के मंडल महासचिव राजू अहलावत ने किसानों की बैठक में 26 जनवरी मनाने के लिए दिल्ली जाने की तैयारी को लेकर चर्चा की। अहलावत ने कहा कि किसान जिंदा रहने के लिए लड़ाई लड़ रहा है।
भाकियू नेता राजू अहलावत ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों को बर्बाद करने के लिए है। किसान की मांग जायज, नाजायज हो सकती है मगर किसान आतंकवादी नही हो सकता। किसान सिर्फ जिंदा रहने के लिए अपनी फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी पर कानून मांग रहा है। सरकार किसानों को आतंकवादी बता रही है, आंदोलनकारी किसानों को नकली किसान बता रही है, इन्हीं नकली किसानों ने विधायक व सांसदों को वोट दिया है। 26 जनवरी को गांवों से भारी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर को लेकर दिल्ली कूच करेगा। मौके पर अंशु, प्रदीप, बिट्टू हरेटी, अनुज, बिट्टू बसेड़ा, मनोज सहरावत, योगेंद्र, मनीष अहलावत सिमर्थी आदि मौजूद रहे।