फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पटाखे छुड़ाने पर परिवार पर हमला, दो घायल, 13 के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा। जन्धेड़ी गांव में पटाखे छुड़ाने और वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद में एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने घर में घुसकर चाकू, हथौड़ी और लाठी-डंडों से वार किए। जन्धेड़ी निवासी शिवानी अपने भतीजे ओम के साथ घर के बाहर पटाखे छुड़ा रही थी। उसका भाई सुमित मोबाइल से बच्चों का वीडियो बना रहा था। तभी पड़ोस का रोहित वहां आया और बच्चों को गालियां देने लगा। विवाद बढ़ने पर सुमित और परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर चले गए।
आरोप है कि रोहित अपने परिवार के करीब 13 सदस्यों को इकट्ठा कर लाया। ये सभी लाठी-डंडे, चाकू और हथौड़ी लेकर शिवानी के घर में घुस गए। उन्होंने पूरे परिवार पर जानलेवा हमला किया, जिसमें बीच-बचाव करने आई मां रविता भी घायल हुई। ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें