फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शहीद सैनिकों के परिजनों का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब मिडटाउन का अभ्युदय भारत शहीदों की वीरगाथा कार्यक्रम का आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मिडटाउन ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अभ्युदय भारत शहीदों की वीरगाथा कार्यक्रम का आयोजन किया। शहीद हुए जिले के सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और मंडलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने भारत मां के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। क्लब अध्यक्ष अंकित मित्तल ने बताया कि वंदेमातरम गीत के बाद एक वीडियो के माध्यम से शहीदों को नमन किया। देश की रक्षा करते हुए मौत को गले लगाने वाले मुजफ्फरनगर के शहीद प्रशांत शर्मा, ललित चौधरी व विकास सिंघल के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीसी पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय शेरपुर व कुवर जगदीश प्रसाद विद्यालय के बच्चों की देश भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति से सभी का मन मोहा। क्लब के सदस्य रमा भाटिया, मनीष भाटिया, निशांक जैन, विपुल भटनागर ने देश भक्ति कविता में बंधी गीतमाला सुनाकर समा बांध दिया। निष्काम गर्ग, कुलदीप भारद्वाज ने भी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में गौरव स्वरूप, मोहन लाल मित्तल, संजय मित्तल, पवन गोयल, भारत अग्रवाल, राकेश राठी, उमेश गोयल, गौरव गोयल, सुशोभ बिंदल, आलोक अग्रवाल, मयंक, सचिन गोयल, अंकुर गोयल, प्रशांत, मनोज अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, निखिल मित्तल, अभय, शशांक जैन, शैलेश कुच्छल आदि रहे। संचालन विपुल भटनागर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें