फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली और सिसौली मार्गों का होगा दोहरीकरण, 42 करोड़ रुपये मंजूर

विज्ञापन
पानीपत-खटीमा हाईवे पर बनाया गया बाईपास - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

- 22.50 करोड़ की लागत से बनेगा धौलरा-सिसौली और मुंडभर मार्ग
- केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के प्रस्ताव हुए स्वीकृत




अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। जिले के धौलरा-सिसौली और खतौली-फलावदा मार्ग के लिए करीब 42 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। दोनों मार्गों का दोहरीकरण किया जाएग। मार्गों के निर्माण से करीब 40 गांव के लोगों आवागमन सुलभ हो जाएगा।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने दोनों मार्गों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजे थे। उन्होंने बताया कि धौलरा से वाया बुड़ीना कलां, खेड़ी सूंडियान और सिसौली होते हुए मुंडभर पुलिया तक करीब 14.6 किमी के मार्ग के लिए 22.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। वर्तमान में मार्ग की चौड़ाई तीन मीटर है, लेकिन अब यह मार्ग 5.5 मीटर चौड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

सिसौली क्षेत्र के लोगों को मार्ग के माध्यम से पानीपत-खटीमा हाईवे से जोड़ा जाएगा। मुंडभर पुलिया से यह मार्ग भौरा खुर्द गांव के पास से होते हुए शाहपुर-भौराकलां मार्ग से जोड़ा जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुलभ हो और अधिक से अधिक गांव के लोगों को लाभ मिले।

इसके अलावा कसबा खतौली से फलावदा जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण मंजूर हो गया है। करीब 13.50 किमी का यह मार्ग 20.30 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। क्षेत्र के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा, यह सउक़ भी 5.5 मीटर चौड़ी बनेगी।





हर गांव में बनेगा सीसी रोड

केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि मार्ग चौड़ीकरण के दौरान हर गांव में आबादी के पास सीसी रोड बनाया जाएगा। जलनिकासी के लिए नालों का निर्माण भी होगा।
विज्ञापन



दोनों मार्गों से इन गांवों को होगा लाभ

धौलरा, बुड़ीना कलां, अटाली, चरौली, सावटू, खेड़ी सूंडियान, सिसौली, मुंडभर, भौरा खुर्द, शिकारनपुर, गढ़ी, जैतपुर के अलावा फहीमपुर खुर्द, जसौला, आदमपुर मौचड़ी, ककराला, कढ़ली और चांद समद समेत दोनों मार्गों से 40 से अधिक गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।


बदहाल मार्गों से ग्रामीण झेल रहे परेशानी

दोनों मार्ग बदहाल हालत में है। मार्ग तंग होने के कारण यहां से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। बजट स्वीकृत होने से ग्रामीणों को उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें