फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी ठेके पर बेची जा रही थी नकली शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र में हाईवे पर नावला कोठी के पास स्थित सरकारी ठेके पर बेची जा रही नकली शराब के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस, आबकारी विभाग ने बड़ी मात्रा में फर्जी रेपर्र क्यूआर कोड लगी शराब बरामद की है। मामले में ठेका संचालक और सेल्समैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मंसूरपुर क्षेत्र में हाईवे पर नावला कोठी के निकट गांव हुसैनपुर बोपाड़ा निवासी नरेश का सरकारी ठेका है। ठेके पर आशीष सेल्समैन है। एसओ मंसूरपुर ने बताया कि बुधवार को नकली शराब बिक्री की सूचना पर आबकारी इंस्पेक्टर कमलेश कश्यप के साथ मिलकर सरकारी ठेके पर छापा मारा गया। ठेके से अनुरक्षित स्टॉक का सत्यापन किया गया तो वहां से 392 पव्वे संदिग्ध शराब मिली। उक्त शराब सरशादी लाल डिस्टलरी की थी, जो जांच में नकली पाई गई, जिस पर फर्जी रेपर व क्यूआर कोड चस्पा किए गए थे। इनके अलावा, दुकान से 2835 पव्वे शराब ओर बरामद हुई, जिन्हें स्टॉक रजिस्टर अधूरा होने के कारण कब्जे में ले लिया गया। जांच में सामने आया कि सरकारी ठेके पर सरकारी शराब के स्थान पर नकली शराब तैयार कर बेची जा रही थी, जिससे सरकार को भारी मात्रा में राजस्व की हानि हो रही थी। मामले में आबकारी इंस्पेक्टर की तहरीर पर ठेका संचालक नरेश व सेल्समैन आशीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें