फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नकली क्रीम, शैंपू और आरओ बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भौरा कलां (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में शुक्रवार को नकली शैंपू, क्रीम और आरओ आदि सामान पकड़ा गया। मैरिको लिमिटेड और पिडीलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के जांच अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता ने पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जांच अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि काफी दिनों से मुजफ्फरनगर क्षेत्र में दुकानों पर नकली फेवीक्विक, वीट क्रीम, पेंटीन शैंपू, कैंट आरओ, जैस्मिन कंपनी का तेल बेचे जाने की जानकारी मिल रही थी। जांच अधिकारी मनीष कुमार ने पुलिस बल को साथ लेकर भौराकलां निवासी सनी के मकान पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने मकान से भारी मात्रा में नकली फेवीक्विक, क्रीम, शैंपूख्, तेल, कैंट आरओ के अलावा नकली रैपर सहित पैकिंग का सामान बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद नकली माल को कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता ने सनी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा में तहरीर दी। थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि सन्नी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें