फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पूर्व प्रधान सहित दो पर रंगदारी मांगने का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भौरा कलां (मुजफ्फरनगर)। सावटू गांव निवासी भट्ठा कारोबारी ने गांव के ही पूर्व प्रधान और उसके एक साथी के खिलाफ 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। न्यायालय के आदेश पर यह मामला दर्ज किया गया है।


सावटू निवासी प्रवीण कुमार भट्ठा कारोबारी हैं। गांव में ही उसका ईंट भट्ठा है। आरोप है कि पूर्व प्रधान रामधन रंजिश के कारण भट्ठा चलाने में बाधा उत्पन्न कर रहा था। पूर्व प्रधान ने कुछ दिन पहले अपने साथी गांव के ही निरंजन के साथ मिलकर भट्ठे पर कार्य कर रहे मजदूरों और ग्राहकों को हथियारों के बल पर डरा धमका कर भगा दिया था।
विज्ञापन

उसने विरोध किया तो पूर्व प्रधान ने 20 लाख रुपये की मांग करते हुए जान से मारने धमकी दी। शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तब प्रवीण कुमार ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए न्यायालय की शरण ली। सिविल जज बुढ़ाना ने थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि सावटू के पूर्व प्रधान रामधन और उसके साथी निरंजन के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें