फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: टायरों से तेल निकालने वाली फैक्टरियां बंद हों

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के कार्यकर्ताओं ने भोपा रोड स्थित एक पेपर मिल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उन्होंने फैक्टरियों पर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाते हुए टायरों से तेल निकालने वाली फैक्टरियों को बंद करने की भी मांग उठाई। एसडीएम सदर परमानंद झा ने धरने के बीच पहुंचकर समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

मंगलवार को भोपा रोड स्थित एक फैक्टरी पर भाकियू महात्मा टिकैत के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। युवा जिलाध्यक्ष आशु त्यागी ने बताया कि फैक्टरियों से भारी मात्रा में प्रदूषण फैलाया जा रहा है, जिससे लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे है। इसपर अंकुश लगाया जाए।
इसके अलावा उन्होंने मांग रखी कि किसानों की जमीनों का कब्जामुक्त कराया जाए। मखियाली के दो युवकों की मौत हुई, उनके परिवार को भोपा रोड की सभी फैक्टरी मिलकर मुआवजा दिया जाए। फैक्टरी में काम करने वाले सभी कर्मचारियों की 10-10 लाख रुपये की पॉलिसी कराई जानी चाहिए। सभी गांवों में 10-10 आरओ लगाए जाए और फैक्टरी से उड़ने वाली राख का इंतजाम किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि जो लोग प्रदूषित पानी और हवा से बीमार हुए है, उनका इलाज फ्री कराया जाए। प्रत्येक गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाए। बेरोजगार युवाओं को फैक्टरी में 45-50 प्रतिशत नौकरी दी जाए। फैक्टरियों में बाहर से आने वाले वाहनों को रोड पर बाहर ना खड़ा किया जाए। उन्होंने कहा कि एसडीएम सदर परमानंद झा को सभी मांगों से अवगत करा दिया गया है। जब तक मांगे पूरी नहीं होती है, तब तक धरना ऐसे ही चलता रहेगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अतुल अहलावत, फैजान अंसारी, डॉ. मुजम्मिल, अनु चौधरी, उमा, अफ्शा, शहनाज, सुहैब, इनाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें