मुजफ्फरनगर। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल कॉलोनी में सुविधाओं की बहाली के निर्देश दिए थे। जिस पर मंडलायुक्त के निर्देश पर विकास प्राधिकरण ने 4.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की। राज्यमंत्री कपिल देव ने बताया कि उनकी नाराजगी के बाद मंडलायुक्त डॉ. हरिकेश भास्कर यशोद ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और सचिव को मेरठ रोड स्थित दीन दयाल कॉलोनी में शीघ्र आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कर आवास दिए जाने के निर्देश दिए हैं। 18 दिसंबर को हुई प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में मंडलायुक्त ने 4.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है, ताकि वहां बिजली, पानी आदि समस्याओं का निस्तारण कर ये आवास लाभार्थियों को सौंप दिए जाए।