फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल में किसान गोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पोषक तत्वों की कमी पर चिंता जताई
विज्ञापन

रोहाना। आईपीएल शुगर मिल की ओर से आयोजित किसान गोष्ठी में डॉ. यूएस तेवतिया ने मृदा में उपस्थित पोषक तत्वों की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने इसके समाधान के लिए मृदा परीक्षण का सुझाव दिया।
विज्ञापन

आईपीएल द्वारा किसानों को सिंगल बड कटर का मुफ्त में वितरण किया गया। गोष्ठी में आईपीएल के मुख्य प्रबंधक कृषि सेवा के मुख्य वक्ता डॉ. उपेंद्र सिंह तेवतिया ने किसानों को संबोधित किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी उपस्थित रहे। मृदा परीक्षण के आधार पर की गई सिफारिश के अनुसार उर्वरकों के उपयोग पर बल दिया। गन्ने की उपज बढ़ाने के लिए गहरी जुताई, बीज उपचार, एकल बड की ट्रेंच विधि से बुवाई के साथ साथ उर्वरक एवं जल प्रबंधन में रखने वाली सावधानियों के बारे में बताया। डॉ. तेवतिया ने रोहाना कलॉ परिसर में तैयार की गई जैविक खाद की विशेषताओं के बारे में बताया। गोष्ठी में डॉ. उपेंद्र सिंह तेवतिया, डॉ. आरडी द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी मुजफ्फरनगर, लोकेश कुमार, प्रधान प्रबंधक के द्वारा संयुक्त रूप से किसानों को सिंगल बड कटर का मुफ्त में वितरण किया गया। गोष्ठी में गन्ना प्रबंधक नरेश मलिक, पूर्व प्रधान विजय कुमार, पवन त्यागी सरपंच, मनोज बहेड़ी, सुरेंद्र, मिट्ठू, बब्बू त्यागी, संजीव आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें