भाजपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर रोष जताया
मुजफ्फरनगर, सिसौली। कस्बे में आम तोड़ने के मामूली विवाद में ग्रामीण को बंधक बनाने के आरोप में भाजपा कार्यकर्ता नितिन बालियान को गिरफ्तार कर जेल भेजने के विरोध में उनके आवास पर मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहरावत ने नितिन बालियान को बेकसूर बताते हुए एसओ विरेंद्र कसाना पर पूर्वाग्रह के चलते उन्हें जेल भेजने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के उत्पीड़न की इस घटना की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। नितिन के परिजनों ने भी बेटे को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया। मंडल अध्यक्ष यशपाल बालियान, सुधीर सैनी, मुकेश शर्मा, प्रदीप बालियान, डॉ बाबूराम, सुरेश सिंघल व अनिल आदि मौजूद रहे।