फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृभूमि की रक्षा को सात सपूतों ने पाई थी वीरगति

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के नुमाइश पैदान में स्थित शहीद स्मारक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मातृभूमि की रक्षा को सात सपूतों ने पाई थी वीरगति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वर्ष 1962 के युद्ध में चीन के साथ लोहा लेते हुए जनपद के सात सपूतों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति पाई थी। इनकी शहादत पर आज भी जनपदवासियों को फख्र है। शहीदों में बढ़ेडी निवासी लांसनायक करम सिंह, दूधाहेड़ी निवासी लांसनायक रामदास, भूपखेड़ी निवासी सिपाही रघुराज सिंह, खंदरावली निवासी सिपाही रामचंदर सिंह, नंगला पिथौरा निवासी सिपाही राम स्वरूप, खरड़ निवासी सिपाही भोपाल सिंह और नंगला पिथौरा निवासी गार्डस मैन रोहताश कुमार शामिल हैं। इन सभी शहीदों का शिलापट्ट शहर के नुमाइश मैदान में बने शहीद स्मारक पर लगा है। जहां पर अन्य शहीदों के साथ इन शहीदों का जनपदवासी श्रद्धाभाव से स्मरण करते हुए नमन करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें