फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे बनाते समय विस्फोट, बेटे की मौत, पिता झुलसा

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : मीरापुर में विस्फोट के निशान दिखाते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बे का मोहल्ला तीरगरान बृहस्पतिवार सुबह जोरदार विस्फोट से थर्रा उठा। विस्फोट आतिशबाजी के लिए बम बनाने के दौरान कमरे में हुआ था। विस्फोट में मकान मालिक झुलस गया, जबकि उसके बाइस वर्षीय बेटे की मौत हो गई। एसपी देहात ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। मामले में मृतक के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला तीरगरान में करीमुदीन (60) व उसका बेटा उवेश (22) बृहस्पतिवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे अपने मकान में ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में आतिशबाजी के लिए पटाखा बम बना रहे थे। इसी दौरान जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था, कि उसकी आवाज से पूरा क्षेत्र दहल गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा, कि कमरे में बाप-बेटा गंभीर रूप से झुलसे हुए थे। मामला समझते ही परिजन परिचितों की मदद से तुरंत ही दोनों झुलसे बाप-बेटा को उपचार दिलाने के लिए मेरठ रवाना हो गए। मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस व सीओ शकील अहमद मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने पहुंच कर जानकारी ली। उधर, मेरठ ले जाते समय उवेश की मौत हो गई। झुलसे करीमुदीन को उपचार दिलाकर परिजन घर ले आए है। थाने में तैनात दरोगा अवधेश शर्मा की तरफ से मकान मालिक करीमुदीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें