फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छात्रों को जल-पर्यावरण संरक्षण के उपाय व लाभ बताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भौराकलां। संकल्प वेलफेयर ट्रस्ट ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सिसौली के मूनलाइट पब्लिक स्कूल व डीएवी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्रों को पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए पेड़ लगाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया व जल संरक्षण के उपाय व लाभ बताएं ।
डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर डॉ कांति राठी ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने की हम सब की जिम्मेदारी है। जिस तरह से हम अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उसकी देखभाल करते हैं। उसी प्रकार पर्यावरण को स्वस्थ रखने के लिए देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पानी का संभल कर इस्तेमाल करना होगा। यदि हम पानी को व्यर्थ बहा देंगे तो भविष्य में हमें पीने के लिए पानी भी नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी इंटर कॉलेज के पूर्व अध्यापक जयपाल सिंह ने बच्चों के जन्म दिवस के अवसर पर केक काटने को पश्चिमी संस्कृति का प्रतीक बताया। कहा कि प्रत्येक जन्मदिवस पर हमें एक पौधा लगाना चाहिए। पेड़ जीवन का आधार है। संपूर्ण पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करनी चाहिए। तभी हम पर्यावरण को सुरक्षित कर सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को शहीद भगत सिंह, वीर सावरकर, डॉ. बलिराम हेडगेवार, मदनलाल ढींगरा जैसे अनेक महापुरुषों के प्रेरक प्रसंग भी सुनाए। ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्येंद्र सैनी ने सभी विद्यार्थियों को अपने जीवन में हमेशा जागरूक रहने की अपील की। कस्बे के व्यापारी सुरेश सिंघल ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण की रक्षा एवं जल संरक्षण के उपाय बताएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें