फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में सबका कल्याण, देश बनेगा विकसित : तोमर

Mon, 29 Jul 2024 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि केन्द्र सरकार का आम बजट महिलाओं, किसानों, गरीबों, नौजवानों के हितों के लिए है। देश को विकसित बनाने की दिशा में एक सार्थक और महत्वपूर्ण प्रयासों वाला बजट है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश के ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि 2029 तक भारत को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम हो रहा है। यह बजट इसी का एक प्रयास है। युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को शामिल किया गया है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक स्तर पर मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। युवाओं के कौशल को निखारने के लिए 500 कंपनियों को सीएसआर के तहत 1.90 करोड़ युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों की औसत आय में बढ़ोत्तरी हुई है। गन्ना किसान सरकार की प्राथमिकता में हैं। पालिका के निर्माण विभाग में फर्जी एफडीआर के मामले की निष्पक्ष जांच की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, जिला सहकारी बैंक के सभापति रामनाथ सिंह, गौरव स्वरूप, अचिंत मित्तल, पवन अरोरा मौजूद रहे।
-
सपा सरकार बनी तो टोल बंद करा लें मलिक : मंत्री
सपा सांसद हरेन्द्र मलिक की ओर से टोल टैक्स को जजिया कर बताए जाने और हरिद्वार वाले हाईवे को टोल मुक्त करने का सवाल लोकसभा में उठाया गया था। इस पर प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि टैक्स देश के विकास की बुनियाद है। टोल शुल्क यदि सपा सांसद को जजिया कर लगता है तो वह अपनी सरकार आने पर उसको समाप्त करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें