खेड़ामुगल मे हुआ एक दिवसीय कैडर कैंप का आयोजन
देवबंद। बहुजन समाज पार्टी के कैडर कैंप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार को लेकर सूबे की योगी सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। यहां बढ़ते अपराधों से हर कोई परेशान है।
सोमवार को खेड़ामुगल में आयोजित हुए एक दिवसीय कैडर कैंप में शमशुद्दीन राइन ने कहा कि अपने हकों के लिए धरना प्रदर्शन करने वाले किसानों पर लाठीचार्ज व मुकदमे दर्ज हो रहे हैं, जबकि किसान पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे हैं। युवा वर्ग भी आज बड़े पैमाने पर बेरोजगारी की कगार पर खड़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती को प्रदेश की पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का काम करें। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान देवबंद विधानसभा प्रभारी नवीन खटाना, उत्तराखंड मुख्य सेक्टर प्रभारी नरेश गौतम, जनेश्वर प्रसाद, महिपाल माजरा, कुलदीप बालियान, राजकुमार, वीरेंद्र कश्यप, योगेश कुमार और देवेंद्र कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। इसमें वीरेंद्र कश्यप, योगेश कुमार, देवेंद्र, संजय सिंह, जिला महासचिव धर्मेंद्र कुमार, विधानसभा महासचिव नानू कश्यप, चंद्रभान, प्रधान मदन सिंह, प्रभाकर सिंह, मो. दीपक माणिक आदि मौजूद रहे।