फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में करे निर्धन लोगों की सेवा : सिंघल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में करे निर्धन लोगों की सेवा : सिंघल
विज्ञापन

देवबंद। मानव कल्याण मंच द्वारा मंगलवार को मजनूवाला रोड स्थित स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर एक निर्धन विकलांग बच्चे को ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया।
केएल जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक दीपकराज सिंघल ने कहा कि मानव जीवन अनेकों जन्मों के उपरांत मिलता है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में निर्धन लोगों की सेवा करनी चाहिए। त्रिवेणी कोजन प्लांट के मैनेजर अतुल पोरवाल ने कहा कि पृथ्वी पर मनुष्य केवल पेट की भूख शांत करने के लिए ही पैदा नहीं हुआ, बल्कि समाज के सभी लोगों को एक दूसरे के दुख में भागीदार बनना चाहिए। संस्थापक अरूण अग्रवाल ने बताया कि संगठन पिछले करीब 25 वर्षों से निर्धन व विकलांग लोगों की सहायता कर रहा है। अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोई भी समाज तब ही खुश रह सकता है जब प्रत्येक व्यक्ति दुखों से बचा रहे। संचालन राजीव शर्मा ने किया। इस मौके पर नंद किशोर नागर, सुशील कर्णवाल, राजेश सैनी, प्रमोद मितल, राजकुमार जाटव, संजय सैनी, कुलदीप कुमार, चंद्र प्रकाश गाबा, अमन गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें