फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय की हर सीट महत्वपूर्ण, चुनाव के लिए तैयार रहे कार्यकर्ता : बेनीवाल

विज्ञापन
गांधी नगर में भाजपा पार्टी कार्यालय पर बैठक लेते क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा इस बार यूपी में इतिहास बनाएगी। हर सीट महत्वपूर्ण है, कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं। बूथ स्तर पर बैठक करें और वोट बनवाने के अभियान में तेजी लाएं।
विज्ञापन

रविवार को गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर निकाय चुनाव और सेवा पखवाड़े को लेकर कार्यकर्ताओं की सभा हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मंडल अध्यक्ष और प्रभारी अपने-अपने शक्ति केंद्र पर बैठक करें। अपनी बूथ समिति दुरुस्त करें। नए मतदाता बनवाने का कार्य पूरा करें। हर सीट महत्वपूर्ण है, यूपी में इस बार जीत का रिकॉर्ड बनाना है। 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक प्रत्येक मंडल में सेवा सप्ताह के लिए भी जुट जाएं। 25 सितंबर को मन की बात प्रत्येक बूथ पर अवश्य सुना जाना चाहिए।
जिला निकाय संयोजक बिजेंद्र पाल ने तैयारियों की जानकारी दी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और संचालन महामंत्री विनीत कात्यायन ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंद्र सोम, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय मंत्री डॉ. पुरुषोत्तम, पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, सुधीर सैनी, सुरेंद्र देव शर्मा, सुषमा पुंडीर, रोहिल वाल्मीकि, राकेश आडवाणी, अमित चौधरी, राहुल वर्मा, बोबिंद्र सहरावत, अचिंत मित्तल, नितिन बालियान और सुधीर खटीक मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस तरह मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा
भाजपा के सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल ने बताया कि 17 सितंबर को रक्तदान शिविर, 18 सितंबर को स्वास्थ्य मेला, 19 सितंबर को मोदी व्यक्तित्व प्रदर्शनी, 20 से 21 सितंबर स्वच्छता अभियान,2 सितंबर को जल जागरूकता अभियान, 23 सितंबर को वोकल फोर लोकल, 24 सितंबर को कृत्रिम उपकरण वितरण, 25 सितंबर को मन की बात, 26 सितंबर को विविधता में एकता, 27 सितंबर को अभिनंदन पत्र, 28 सितंबर को बुद्धिजीवी सम्मेलन, 29 सितंबर को कोविड टीकाकरण केंद्रों के स्टाल, 30 सितंबर को टीबी मुक्त राष्ट्र, एक अक्तूबर को पौधरोपण और दो अक्तूबर को गांधी जयंती के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें