जानसठ में घर घर जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करते चिकित्सक।
- फोटो : KHATAULI
प्रत्येक घर के लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी
मुजफ्फरनगर, जानसठ। कोरोना वैश्विक महामारी से कस्बे के लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की टीम के अलावा नगर पंचायत कर्मचारी अब प्रत्येक घर घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग करेगी। सोमवार को चिकित्सकों की टीम और नगर पंचायत के कर्मियों ने कस्बे के कई मोहल्लों में पहुंचकर एक-एक घर के लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। जांच में किसी भी व्यक्ति के अंदर कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं मिले। डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि हर घर के लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग का काम शुरू कर दिया गया है।