फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एकजुटता से किया जा सकता है हर कुर्सी पर कब्जा’

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा द्वारा रविवार को मेरठ रोड स्थित फॉर्म में जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अति पिछड़ा वर्ग को जागरूक और एकजुट करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एकजुटता से हर कुर्सी पर कब्जा किया जा सकता है।
विज्ञापन

सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने किया। उन्होंने कहा कि देश में इस समय अति पिछड़ा वर्ग समाज अपने अधिकारों से बेखबर है। जिनको हम वोट देकर लोकसभा और विधानसभा भेजते हैं, उन्हीं के समाज के लोग गांव-देहात में हमारा शोषण करते हैं। यदि अति पिछड़ा वर्ग एकजुट हो जाए, तो हर छोटी-बड़ी कुर्सी पर हमारा कब्जा होगा। अगर संख्या के हिसाब से हमें राजनीतिक भागीदारी मिले, तो हमारे लोग भी लोस और विस में हमारे अधिकार की आवाज उठाते नजर आएंगे।
अध्यक्षता समाजसेवी हरपाल सिंह एवं संचालन सुमित प्रजापति ने किया। मौके पर गोपाल सिंह क्षेत्रीय महामंत्री, जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह प्रजापति, जतिन प्रजापति, प्रभारी श्यामसुंदर प्रजापति, रामनिवास, विपुल दक्ष, मोदीलाल, सत्येंद्र पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें