फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंग नहर में बहे युवक नहीं मिले, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन बाद भी युवकों का नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। गंग नहर में गिरी कार से गंग नहर में डूब गए दोनों युवकों का चार दिन बाद भी कुछ पता नहीं लग पाया है। पुलिस लगातार गोताखोरों की मदद से गंग नहर में युवकों की तलाश करवा रही है। मगर पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

मंगलवार सवेरे ऋषिकेश से दिल्ली लौट रहे लोगों की कार का गंग नहर में गिर गई थी। कार सवार दो युवक और दो युवती दिल्ली के निवासी थे। कार में सवार दो युवतियों को पुलिस ने पास के खेत में काम कर रहे दो युवकों की मदद से बाहर निकाल कर पुरकाजी अस्पताल भेज दिया था। जहां पर एक युवती आरती की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जबकि प्रिया घायल हुई थी। पुलिस ने करीब 50 मीटर की दूरी से मिली कार को क्रेन से गंग नहर से बाहर निकलवाया था। कार में सवार दोनों युवकों निखिल और प्रवीण के कार में नहीं मिलने पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से घंटों तक गंग नहर में युवकों की तलाश की मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा था। पुलिस उसी दिन से गोताखोरों की मदद से लापता युवकों निखिल व प्रवीण की तलाश करवा रही है। मगर चार दिन गुजर जाने के बाद भी युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि युवकों की लगातार तलाश करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें