मुजफ्फरनगर/ख्खतौली। आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में भारत विकास परिषद ‘संकल्प’ परिवार ने वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यालय की संस्कार शाला में यज्ञ किया
कुलदीप गुप्ता ने गुरु गोविंद के वीर बालकों के धर्म व देश के लिए बलिदान की मार्मिक गाथा बच्चों को सुनाई। साथ ही उन्हें वीरों से प्ररेणा लेने की सीख दी। कमल गोयल ने सभी छात्र-छात्राओं को संस्था द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। संस्था के प्रबंधक अधिवक्ता सुघोष आर्य ने वीर गाथा के साथ साथ महान क्रांतिकारी स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर बच्चों को उनके जीवन चरित्र से अवगत कराया।
प्रधानाचार्या सोनिका आर्य ने प्रसाद वितरित किया। खतौली के कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज में सिक्खों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की देशभक्ति को नमन करते हुए वीर बाल दिवस मनाया। डॉ. अमित जैन, कुलदीप कुमार, प्रधानाचार्य अनुराग जैन, दलीप सिंह, जेपी गौतम, कुलदीप कुमार, राजकुमार जैन, अजय जैन, मीनाक्षी जैन, रजनी जैन , बबीता, मोनिका शर्मा, डॉ. महेंद्र पांडेय मौजूद रहे। पटेल नगर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में वीर बाल दिवस मनाया गया। कक्षा पांच के छात्र विराज और कक्षा आठ के छात्र वैदिक वत्स ने वीर बाल दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कक्षा आठ की छात्रा श्रेया ने कविता प्रस्तुत की। इस दौरान स्कूल की डायरेक्टर चंचल सक्सेना और प्रधानाचार्या अनीता दत्ता मौजूद रहीं।