फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 31 अक्तूबर तक होगा त्रुटि सुधार, नहीं तो जिम्मेदार होंगे प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों की त्रुटियों में सुधार के लिए परिषद ने तिथि बढ़ा दिया है। अब 25 की जगह 31 अक्तूबर तक बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in खुली रहेगी।

डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि प्रधानाचार्य लॉगिन के जरिए 10वीं-12वीं के परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों जैसे विषय/वर्ग, छात्र के नाम, माता-पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि और कक्षा-11 के पंजीकरण में अंकित हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक को संशोधित कराया जा सकता है। फाॅर्म भरने के समय विद्यार्थियों ने कई गलतियां कर दीं। उनके फाॅर्म अस्वीकृत न हों, इसलिए संशोधन का मौका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रक्रिया के तहत छह तरह के संशोधन करवाए जा सकेंगे। विद्यार्थी के नाम, पिता या माता के नाम की वर्तनी में त्रुटि होने पर पर उसे सुधारा जा सकेगा। इसके अलावा विषय या वर्ग में, जेंडर, जाति, फोटो और कक्षा 9 और 11 के पंजीकरण में त्रुटियों के संशोधन के लिए 5 नवंबर तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें