फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने गाय को बवाल कह दिया, वीडियो वायरल हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। नगर पंचायत जानसठ के ईओ विनोद कुमार शुक्ला ने गाय को बवाल कह दिया। जिसको लेकर कुछ लोग भड़क उठे। इतना ही नहीं ईओ का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। जिसको लेकर हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है। हिंदू संगठनों ने ईओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत जानसठ के पुराने टाउन कार्यालय पर इन दिनों प्रदेश की योगी सरकार द्वारा अस्थाई गौशाला बनाई हुई है। यहां नगर पंचायत कार्यालय में तैनात अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला का गाय को बवाल बताने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुराने टाउन कार्यालय परिसर में ईओ जानसठ अस्थाई गौशाला में पहुंचे आधा दर्जन कस्बावासियों को गाय वापस ले जाने की बात कहते हुए गाय को बवाल बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर ईओ का वीडियो वायरल होने से हिंदू संगठनों में भारी रोष व्याप्त हो गया। हिंदू संगठन से जुड़े विकास वर्मा उर्फ पप्पी, राजू, संदीप, सुशील, विनय शर्मा आदि ने प्रशासन से ईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
मेरे द्वारा गाय को कोई अपशब्द नहीं कहा गया है। मुझको बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। गोशाला में सभी गाय सुरक्षित हैं और समय पर चारा दिया जा रहा है - विनोद कुमार शुक्ला, ईओ, नगर पंचायत जानसठ
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है। इसके बावजूद जांच पड़ताल कराई जाएगी - शकील अहमद, सीओ, जानसठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें