फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ और डाककर्मी संक्रमित, 89 लोग पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ईओ और डाककर्मी संक्रमित, 89 लोग पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। यह संक्रमण गली, मोहल्लों के अलावा सरकारी दफ्तरों में भी पहुंच गया है। नगर पालिका के ईओ और मुख्य डाकघर के चार कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। नगर पालिका कार्यालय को एक दिन और मुख्य डाकघर नई मंडी को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। मंगलवार को 89 नए केस आए।
एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को 89 लोगों की जांच पॉजिटिव आई है। रामपुरी में छह, आवास विकास कालोनी में चार, गांधी कालोनी में एक, हेड पोस्ट ऑफिस में पांच, आनंदपुरी में तीन, अबुपुरा में तीन, केसोदास में चार मरीज मिले हैं। इनके अलावा मल्हुपुरा, देवपुरम, साईंधाम, आदर्श कालोनी, साउथ सिविल लाइंस, सुभाषनगर, महा लक्ष्मीनगर, पंचमुखी, नगर पालिका, कृष्णापुरी, ब्रहमपुरी, पुलिस लाइन, अग्रसेन विहार, इंदिरा कालोनी, मोतीमहल, कृष्णा विहार, एटूजेड़, गंगारामपुरा, उत्तरी सिविल लाइन, जनकपुरी, अंसारी रोड, पटेल नगर, नई मंडी में भी मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ विनय मणि त्रिपाठी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने बताया कि ईओ के संक्रमित मिलने पर बुधवार यानि आज एक दिन के लिए नगर पालिका कार्यालय बंद रहेगा। सैनिटाइज कराया जाएगा। कर्मचारियों को अपनी जांच कराने को कहा गया है। यदि और भी मरीज मिले तो अवकाश बढ़ा दिया जाएगा। उधर, प्रवर डाक अधीक्षक वीर सिंह ने बताया कि मुख्य डाकघर नई मंडी में चार अधिकारी एवं कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए है। बुधवार और बृहस्पतिवार दो दिनों के लिए डाकघर बंद रहेगा। इस दौरान कार्यालय को सैनिटाइज करा कर कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी। उधर, ईओ और डाकघर के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने से दोनों कार्यालय को कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

टोटल केस 2201 हुए, एक्टिव मरीज 720
मुजफ्फरनगर। रोजाना काफी संख्या में मिल रहे मरीजों के कारण कोरोना संक्रमण लोगों की संख्या 2201 हो गई है। एक्टिव केस बढ़ कर 720 पहुंच गए है। मंगलवार को 50 मरीज ठीक हुए। अब तक 1453 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें