फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: घर में घुसकर हमला दंपती घायल, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। बास्तम गांव में कहासुनी को लेकर पांच लोगों ने घर में घुसकर दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रविवार को बास्तम गांव निवासी मदन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सुबह के समय जंगल से पत्ती लेकर घर जा रहा था। इस बीच कुछ पत्ती रास्ते में रिश्तेदार के घर के सामने गिर गई। आरोप है कि इसी को लेकर वह गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि कुछ देर बाद उक्त रिश्तेदार अपने चार साथियों के साथ घर में घुस गया तथा मारपीट शुरू कर दी। जिसमें वह घायल हो गया। इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि बीच बचाव को आई पत्नी रानी को भी उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें