देवबंद। जड़ौदा जट्ट गांव में रंजिशन तीन लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट करके घायल कर दिया। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जड़ौदा जट्ट गांव निवासी सुभाष सिंह ने कोतवाली में बताया कि पड़ोसी सुधीर उससे रंजिश रखता है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते सुधीर अपने साथी विकास और आनंद के साथ उसके घर में घुस गया तथा गालीगलौज करने लगा। उक्त लोगों ने विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने सुभाष की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सुधीर को गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेज दिया है।