मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा ने सभी नागरिकों से सात से 21 मई तक चलने वाली स्व-गणना में अपनी सूचनाएं दर्ज करने की अपील की है। उन्होंंने कहा कि अपने आसपास वालों को भी जनगणना पोर्टल पर अपनी सूचनाएं दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें। बताया कि प्रथम चरण अर्थात मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का संचालन 22 मई से 20 जून 2026 तक निर्धारित है।मकान सूचीकरण का कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व आमजन के लिए 15 दिवस की अवधि के लिए स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जो की सात मई से प्रारम्भ होकर 21 मई तक होगी। स्व-गणना एक महत्वपूर्ण सुधारात्मक पहल है, जिसके माध्यम से परिवार स्वयं ही जनगणना पोर्टल (https://se.census.gov.in) पर अपनी सूचनाएं दर्ज कर सकते हैं। संवाद