फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी छाया रहा कोहरा, ठिठुरन बढ़ी      

Wed, 07 Dec 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कोहरे के बीच स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहने से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। बच्चों के सामने स्कूल जाने में आने वाली परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूल-कॉलेजों का समय दस बजे से कर दिया है। कोहरे के कारण जिंदगी भी थम सी गई है। घने कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार भी थमी रही।    
विज्ञापन

  
मौसम में अचानक आए बदलाव के चलते दो दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है। बुधवार को सुबह कोहरे के कारण सड़कों पर अंधेरा बना रहा। कोहरे के चलते सड़कों पर ऐसे हालात थे, जैसे रिम-झिम बारिश हो रही हो। कोहरे के चलते सड़के भीग गई। स्कूल जाने वाले बच्चों को वाहनों द्वारा स्कूल ले जाना मुश्किल हो गया।

सड़क पर कुछ दूर आगे तक का भी नहीं दिखाई दे रहा था। ये हालात दिन में 11 बजे तक दिखाई दिए, जब तक कोहरा रहा सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थमी रही। बस अड्डों और रेलवे स्टेशन भी खाली दिखाई दिए। ठंड के कारण लोग अपने घरों में ही सिकुडे़ दिखाई दिए। 
विज्ञापन


सरकारी दफ्तरों में भी कोई ज्यादा चहल-पहल दिखाई नहीं दी। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकली तो लोगों को कुछ राहत मिली। शाम ढलते ही ठंड फिर से अपने रूप में दिखाई दी। कोहरा आने के साथ ही ठिठुरन बढ़ गई। ठंड का आम आदमी पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है। ठंड के चलते बाजार भी बेरौनक हो रहे हैं। सुबह के समय दुकानें देर से खुल रही हैं और शाम को ठंड के कारण जल्द बंद हो रही हैं। नोट बंदी के चलते ग्राहक बाजारों में पहले से ही कम थे।

ठंड के कारण रहा सहा भी चला गया। डीएम के निर्देश पर बीएसए चंद्रकेश यादव ने जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों को दस बजे से खोलने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि डीएम ने कक्षा 12 तक के सभी प्रकार के स्कूल-कॉलेजों का समय दस बजे से किया है। इसमें सरकारी, सीबीएसई, मान्यता प्राप्त सभी प्रकार की शिक्षण संस्थाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें